Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म 'हनुमान अंश'

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Saturday, 5 September, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म 'हनुमान अंश' को राज्य में टैक्स फ्री करने का एलान किया है। सीएम ने पत्नी गीता धामी, कैबिनेट सहयोगी गणेश जोशी और प्रदीप बत्रा समेत कई विधायकों के साथ देहरादून के एक सिनेमाघर में शुक्रवार को फिल्म देखी। सीएम धामी ने X पर पोस्ट कर फिल्म की टीम को बधाई दी है।