Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में मालवाहक वाहन के नदी में गिर जाने के चलते उसमें सवार 4 लोगों की हुई मौत

short by मनीष झा / on Wednesday, 6 September, 2023
दुर्ग (छत्तीसगढ़) में मंगलवार देर रात एक पुल के ऊपर से जा रहा एक मालवाहक वाहन शिवनाथ नदी में गिर गया जिससे उसमें सवार 2 नाबालिग लड़कियों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बकौल पुलिस, चारों लोग मालवाहक वाहन में सवार होकर राजनांदगांव से दुर्ग जा रहे थे।
read more at भाषा