मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में देश के पहले 3डी प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस का किया उद्घाटन
केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में भारत के पहले 3डी प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "3डी प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस आज भारत की भावना है। यही वह भावना है जिसके साथ भारत प्रगति कर रहा है। यह इसलिए संभव है क्योंकि आज देश के नेतृत्वकर्ता को लोगों की क्षमताओं पर भरोसा है।"
read more at Times Now नवभारत


