यूपी में घोसी विधानसभा सीट के उप-चुनाव में 'INDIA' गठबंधन ने बीजेपी को हराकर दर्ज की जीत
घोसी (उत्तर प्रदेश) विधानसभा सीट के उप-चुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने राज्य के पूर्व मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों से हराकर चुनाव जीत लिया है। यह राज्य में विपक्ष के 'INDIA' गठबंधन के साथ बीजेपी की पहली चुनावी लड़ाई थी। इस सीट पर 5 सितंबर 2023 को उप-चुनाव के लिए मतदान हुआ था।
read more at ABP न्यूज़


