अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक का पेट चीरते हुए महिला को लगी गोली
पंजाब के अमृतसर में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर दिनदहाड़े गोली चला दी। गोली युवक सिमरजीत सिंह उर्फ गोला के पेट से निकलकर पीछे खड़ी 65 वर्षीय महिला दलबीर कौर को लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। युवक की हालत गंभीर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
read more at Tv9hindi


