Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

15 मिनट से अधिक की देरी से दफ्तर पहुंचने वाले केंद्रीय कर्मचारियों की कटेगी आधे दिन की छुट्टी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Saturday, 22 June, 2024
केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने देशभर में केंद्र कर्मचारियों के लिए आदेश जारी कर कहा है कि ऑफिस पहुंचने में अधिकतम 15 मिनट की देरी माफ होगी। बकौल विभाग, सुबह 9:15 बजे के बाद दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारियों का आधा दिन का आकस्मिक अवकाश कटेगा। इसके अलावा, विभाग ने कर्मचारियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस का इस्तेमाल करने को कहा है।