Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 84,866 पद खाली: राज्यसभा में सरकार

short by शिव / on Thursday, 16 March, 2023
केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया है कि 1 जनवरी 2023 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कुल 84,866 पद खाली हैं। बकौल सरकार, असम राइफल्स में 3,706, सीमा सुरक्षा बल में 19,987, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 19,475, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में 29,283, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में 4,142 और सशस्त्र सीमा बल में 8,273 पद खाली हैं।