₹810/शेयर पर ₹850 करोड़ के शेयर बायबैक करेगी पेटीएम
पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने मंगलवार को बताया कि उसके बोर्ड ने ₹850 करोड़ के शेयर बायबैक को मंज़ूरी दे दी है। कंपनी ने बताया कि ओपन मार्केट के ज़रिए होने वाला यह बायबैक ₹810/शेयर से अधिक की कीमत पर नहीं होगा। गौरतलब है कि पेटीएम का शेयर मंगलवार को 2.16% चढ़कर ₹539.50 पर बंद हुआ था।
read more at हिन्दुस्तान


