अगर मुझ पर बायोपिक बनती है तो चाहूंगी कि उसमें आलिया मेरी भूमिका निभाएं: निकहत ज़रीन
महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वालीं 25-वर्षीय भारतीय बॉक्सर निकहत ज़रीन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर कभी उनके ऊपर बायोपिक बनाई जाती है तो वह चाहेंगी कि अभिनेत्री आलिया भट्ट इसमें उनकी भूमिका निभाए। निकहत ने कहा, "आलिया (भट्ट) के चेहरे पर भी डिंपल पड़ते हैं और मेरे चेहरे पर भी।"


