Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए 38 दलों ने दी मंज़ूरी: जेपी नड्डा

short by शिव / on Monday, 17 July 2023
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को होने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक को लेकर कहा है, "एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए हमारे 38 सहयोगी दलों ने मंज़ूरी दे दी है।" उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में एनडीए का विस्तार हुआ है। बकौल नड्डा, एनडीए भारत को मजबूत करने के लिए है।