Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाले 10 वाहनों को झारखंड में माओवादियों ने लगाई आग

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 15 May, 2022
पुलिस के मुताबिक, लातेहार (झारखंड) में माओवादियों ने सड़कों और पुलों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले 10 वाहनों को आग लगा दी है। बासकरचा गांव में 8 वाहनों को जबकि पोटमाडीह गांव में 2 अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजेश कुजूर ने कहा, "पत्रक जारी कर माओवादियों ने घटना की...ज़िम्मेदारी ली है।"
read more at ABP न्यूज़