क्या है 'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान जिसे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज किया शुरू?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहीदों की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे व ग्राम पंचायतों में स्मारक पट्टिका स्थापित की जाएगी। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत दिल्ली में 'अमृत वाटिका' बनाने के लिए देशभर से 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर 'अमृत कलश यात्रा' निकाली जाएगी।
read more at ABP न्यूज़


