Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इस साल यूपी के प्रयागराज में आयोजित की जाएगी भारतीय वायु सेना दिवस की परेड

short by मनजीत सिंह / on Saturday, 22 July, 2023
आगामी वायु सेना दिवस की परेड और एयर शो का आयोजन प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में किया जाएगा। भारतीय वायु सेना ने कहा है कि यह फैसला वायु सेना दिवस को हर वर्ष देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाने की नई परंपरा के तहत लिया गया है। गौरतलब है, इस वर्ष वायु सेना की स्थापना को 91 वर्ष पूरे हो जाएंगे।