क्रिकेट खेलते हुए अचानक ज़मीन पर गिर पड़े थे 'भाभी जी घर पर हैं' के ऐक्टर दीपेश भान
'भाभी जी घर पर हैं' के दिवंगत ऐक्टर दीपेश भान क्रिकेट खेलते समय अचानक गिर पड़े थे। उनकी को-ऐक्टर शुभांगी अत्रे ने ईटाइम्स को बताया, "वह (दीपेश) शनिवार सुबह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गए थे और ज़मीन पर गिर पड़े।" इसके बाद दीपेश को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
read more at NewsBytes हिन्दी


