केंद्रीय मंत्री ने आईआईटी मद्रास में किया 5जी कॉल का सफल परीक्षण, शेयर किया वीडियो
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को आईआईटी-मद्रास में 5जी कॉल का परीक्षण किया। उन्होंने टेस्टिंग का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर कर बताया कि परीक्षण 'सफल' रहा। उन्होंने लिखा, "भारत में विकसित 4जी और 5जी नेटवर्क, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने का प्रयास है।"
read more at ABP न्यूज़


