राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात के बीच सिलिंडर सप्लाई करते कर्मचारी का वीडियो हुआ वायरल
बाड़मेर (राजस्थान) में चक्रवात 'बिपरजॉय' के चलते भारी बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात के बीच ग्राहकों को सिलिंडर सप्लाई करते गैस एजेंसी के कर्मचारी का वीडियो वायरल हो गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वीडियो पर कहा, "चूल्हा जलता रहेगा, देश बढ़ता रहेगा...ऊर्जा क्षेत्र के इस निडर सिपाही ने बिपरजॉय के प्रभाव का बहादुरी से सामना किया।"
read more at हिन्दुस्तान


