Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पेट में 'पत्थर' बन गया बच्चा, 3 साल तक अंदर लेकर घूमती रही महिला; दुर्लभ मामला आया सामने

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 30 October, 2026
सोमालीलैंड में डॉक्टरों ने एक दुर्लभतम मामले का खुलासा किया है जिसमें एक 42 वर्षीय महिला के पेट में करीब 3 साल तक मृत भ्रूण मौजूद रहा। पेट में भ्रूण का कंकाल मौजूद था जिसमें खोपड़ी, रीढ़ की हड्डी, पसलियां और हाथ-पैरों की हड्डियां दिख रही थीं। मेडिकल साइंस में इस कंडीशन को लिथोपेडियन या स्टोन बेबी कहा जाता है।