आग लगने के बाद दुबई में धू-धूकर जलती दिखी 67 मंज़िला रिहायशी इमारत, 3,820 लोग किए गए रेस्क्यू
दुबई के मरीना में शुक्रवार देर रात एक 67 मंज़िला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई जिसपर काबू पाने में दुबई सिविल डिफेंस की टीम को 6 घंटे लग गए। सामने आए वीडियोज़ में धू-धूकर जलती इमारत के चारों ओर धुएं का गुबार नज़र आया। बकौल रिपोर्ट्स, इमारत के 764 अपार्टमेंट्स से 3,820 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
read more at News18 हिंदी


