सारा टेलर बनीं सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम की कोच बनने वालीं पहली महिला, इंग्लैंड को देंगी ट्रेनिंग
इंग्लैंड की पूर्व महिला विकेटकीपर-बल्लेबाज़ सारा टेलर पुरुषों की सीनियर टीम के साथ काम करने वाली पहली महिला कोच बनने वाली हैं। दरअसल, इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड अपने घर पर 4 जून से टेस्ट सीरीज़ खेलेगी।
read more at हिन्दुस्तान


