दिल्ली में छत पर होली खेलने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 3 बच्चों समेत 7 लोग झुलसे
पूर्वी दिल्ली में सोमवार को घर की छत पर होली खेलने के दौरान एक ही परिवार के करीब 7 लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में 3 बच्चे शामिल हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वे लोग (घायल) छत से लोगों पर पानी फेंक रहे थे और पानी हाईटेंशन तार पर चला गया।
read more at जनसत्ता


