खुद से बात करने लगा था, सीटी की आवाज़ आती थी: 'गली गुलियां' की शूटिंग को लेकर मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है कि वह साइकोलॉजिकल ड्रामा 'गली गुलियां' की शूटिंग के दौरान फिल्म के किरदार की तरह खुद से बातें करने लगे थे। उन्होंने कहा, "पत्नी ने कहा कि तुम...खुद से बहुत ज़्यादा बातें करने लगे हो।" उन्होंने कहा, "मैं किरदार में इतना घुस गया था कि...दिमाग में कुकर की सीटी की आवाज़ आने लगी थी।"


