अफगानिस्तान में तेज़ बारिश और आंधी-तूफान से 35 लोगों की हुई मौत, 230 घायल
नांगरहार (अफगानिस्तान) के सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख कुरैशी बडलून ने बताया है कि सोमवार शाम जलालाबाद और नांगरहार प्रांत के कुछ ज़िलों में तेज़ बारिश और आंधी-तूफान में 35 लोगों की मौत हो गई और 230 घायल हो गए। बडलून के मुताबिक, तेज़ तूफान और बारिश के चलते पेड़, दीवारें और लोगों के घरों की छतें गिर गईं।
read more at लेटेस्टली


