वॉट्सऐप से जल्द टेलीग्राम जैसी थर्ड पार्टी ऐप पर किए जा सकेंगे मेसेज और कॉल
वॉट्सऐप और मेसेंजर की पेरेंट कंपनी मेटा ने बताया है कि वह इन दोनों प्लैटफॉर्म्स को टेलीग्राम जैसी थर्ड पार्टी ऐप्स पर चैट करने के लिए इंटिग्रेट करने वाली है। कंपनी ने बताया, "यूज़र्स चुन सकेंगे कि वह किन थर्ड पार्टी ऐप्स से मेसेज प्राप्त करना चाहते हैं। थर्ड पार्टी ऐप्स पर वॉयस-वीडियो कॉल की सुविधा 2027 से शुरू होगी।"


