Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गोवर्धन पूजा पर जयपुर के अक्षरधाम मंदिर में भगवान को लगाया गया 1001 व्यंजनों का भोग

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 3 November, 2024
जयपुर (राजस्थान) के वैशाली नगर चित्रकूट स्थित स्वामी नारायण मंदिर अक्षरधाम में शनिवार को गोवर्धन पूजन व अन्नकूट उत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर में भगवान को 1001 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। भोग में राजस्थानी, गुजराती, उत्तर व दक्षिण भारतीय और अन्य क्षेत्रीय व्यंजनों के साथ चाइनीज़, इटैलियन और मैक्सिकन आदि विदेशी व्यंजनों को शामिल किया गया।