Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिना आरक्षण के UPSC में लेटरल एंट्री से भर्ती का किया विरोध

short by शिव / on Monday, 19 August, 2024
केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (आर) प्रमुख चिराग पासवान ने यूपीएससी द्वारा बिना आरक्षण के लेटरल एंट्री के ज़रिए निकाली गई 45 पोस्ट की भर्ती का विरोध किया है। चिराग ने कहा, "सरकारी नियुक्तियों में आरक्षण का पालन होना चाहिए।" उन्होंने कहा, "यह बिल्कुल भी सही नहीं है। मैं सरकार के सामने भी इस विषय को रखूंगा।"