Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आज शेयर बाज़ार में क्यों आई तेज़ी?

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Tuesday, 3 November, 2026
भारतीय शेयर बाज़ार में मंगलवार को तेज़ी रही। बाज़ार में तेज़ी की मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स को लेकर सकारात्मक माहौल रहा। कंपनियों के मज़बूत तिमाही नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने भी बाज़ार को सहारा दिया। मंगलवार को सेंसेक्स 1,225.07 अंक जबकि निफ्टी 370.05 अंक उछलकर बंद हुआ।
read more at Moneycontrol