छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली ढेर, बंदूक व भारी मात्रा में विस्फोटक ज़ब्त
सुकमा (छत्तीसगढ़) में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक बंदूक व भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है और मारे गए नक्सली की शिनाख्त की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वर्ष छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 105 नक्सली मारे जा चुके हैं।
read more at भाषा


