Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अधजली सिगरेट दूसरे की बालकनी में फेंकने को लेकर नोएडा की सोसायटी ने शख्स पर लगाया जुर्माना

short by खुशी / on Saturday, 7 October, 2023
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक सोसायटी में रहने वाले एक शख्स पर अधजली सिगरेट दूसरे की बालकनी में फेंकने को लेकर ₹1,000 का जुर्माना लगाया गया है। शख्स के फ्लैट के नीचे रहने वाले व्यक्ति ने सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग को मामले की शिकायत दी थी। बकौल शिकायतकर्ता, जली हुई सिगरेट से उनके फ्लैट में आग लग सकती थी।