अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ को देखने लखनऊ में उमड़ी लोगों की भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
अभिनेता अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन के लिए सोमवार को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) पहुंचे जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेताओं द्वारा फेंका गया सामान लेने के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।
read more at हिन्दुस्तान


