यूनिवर्सिटी में हनुमान चालीसा पढ़ने वाले 7 छात्रों पर एमपी में लगा जुर्माना, होगी जांच
भोपाल (मध्य प्रदेश) की एक निजी यूनिवर्सिटी में कथित तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने पर 7 छात्रों पर ₹5,000-₹5,000 जुर्माना लगाया गया है। इसपर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि छात्रों से कोई जुर्माना नहीं वसूला जाएगा। बकौल मिश्रा, "हनुमान चालीसा हिंदुस्तान में नहीं पढ़ेंगे तो कहां पढ़ेंगे...मैंने कलेक्टर को जांच के आदेश दिए हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


