Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अक्षय लाखों लोगों के लिए रोल मॉडल हैं: उनके विमल के ऐड पर माफी मांगने पर सुनील लहरी

short by प्रतिभा सिंह / on Thursday, 21 April, 2022
अभिनेता अक्षय कुमार के विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर माफी मांगने पर 'रामायण' में 'लक्ष्मण' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, "खिलाड़ी कुमार न केवल लाखों लोगों के लिए अनुशासित रोल मॉडल हैं, वह सच्चे ज़िम्मेदार सज्जन भी हैं।" बकौल सुनील, "दुनिया में उनके जैसे लोग बहुत कम देखने को मिलते हैं।"