Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 159 हुई, पिछले 24 घंटों में 8 और लोगों की मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 30 June 2022
असम में पिछले 24-घंटों में बाढ़ के कारण 8 और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस साल अब तक राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 159 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 26-ज़िलों के 31.54 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, 3.12-लाख लोगों ने 560 राहत शिविरों में शरण ली है।