Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया

short by मनीष झा / on Tuesday, 18 July 2023
पुंछ (जम्मू-कश्मीर) के सिंधरा इलाके में मंगलवार तड़के सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान 4 आतंकियों को मार गिराया। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकी संभवतः विदेशी हैं और उनकी पहचान की जा रही है। बकौल सेना, आतंकियों के साथ सोमवार रात को भी मुठभेड़ हुई थी जिसके बाद इलाके में ड्रोन तैनात किए गए थे।