बिना पैर वाले 23-वर्षीय शख्स ने हाथों पर सबसे तेज़ 20 मीटर चलने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बताया है कि अमेरिका के 23-वर्षीय विकलांग ऐथलीट ज़ायोन क्लार्क ने अपने हाथों के सहारे सबसे तेज़ 20 मीटर चलने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है। रीढ़ की हड्डी के निचले सिरे के असामान्य विकास के कारण दुर्लभ स्थिति में बिना पैरों के पैदा हुए क्लार्क ने 4.78 सेकेंड में 20 मीटर चलकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।


