नोकिया-एरिक्सन को शेयर बेचकर ₹2,458 करोड़ जुटाएगी वोडाफोन आइडिया
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने गुरुवार को बताया कि कंपनी के बोर्ड ने ₹2,458 करोड़ जुटाने के लिए करीब 166 करोड़ नए शेयर जारी करने की मंज़ूरी दे दी है। कंपनी ने बताया कि नोकिया सॉल्यूशंस ऐंड नेटवर्क्स इंडिया को ₹1,520 करोड़ के 102.7 करोड़ शेयर और एरिक्सन इंडिया को ₹938 करोड़ के 63.37 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे।
read more at Moneycontrol हिंदी


