Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹20 करोड़ की हेरोइन की तस्करी को लेकर मुंबई हवाई अड्डे पर 2 युगांडाई महिलाएं अरेस्ट

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 24 November, 2021
मुंबई हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने सोमवार को युगांडा की एक महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹20 करोड़ की 3.90 किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त की। जांच के अनुसार, आरोपी सूडान से हेरोइन लेकर आई थीं और मुंबई के एक व्यक्ति को डिलीवर करने वाली थीं। स्थानीय कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
read more at ANI