ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की पापा तस्वीरें क्लिक करते हैं: अभिषेक बच्चन
अमिताभ बच्चन के बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में केबीसी के एक एपिसोड में बताया, "पापा ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की तस्वीरें क्लिक करते हैं और लोग सोचते हैं कि 'अरे अमिताभ बच्चन तो मेरी सेल्फी ले रहे हैं'।" उन्होंने बताया, "पापा गाड़ी कम चलाते हैं और दूसरों को टोकते ज़्यादा हैं।"


