ईडी ने संजय राउत को ज़मीन घोटाला केस में भेजा समन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच पात्रा चॉल ज़मीन घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत को समन भेजा है। केंद्रीय एजेंसी ने राउत को 28 जून को पेश होने के लिए कहा है। गौरतलब है, गुवाहाटी में मौजूद बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने अपने साथ 50 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।
read more at Times Now नवभारत


