Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑपरेशन के समय सबूत रखने के बारे में नहीं सोचते: सर्जिकल स्ट्राइक पर पूर्वी सेना कमान चीफ

short by खुशी / on Saturday, 28 January, 2023
सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट-जनरल आर.पी. कलिता ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए जाने पर कहा है, "जब ऑपरेशन को अंजाम देने जाते हैं तो सबूत रखने के बारे में नहीं सोचते।" बकौल कलिता, देश को सुरक्षाबलों पर भरोसा है। हाल ही में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि केंद्र सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत नहीं देती।