Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में दिसंबर 2021 में बेरोज़गारी दर बढ़कर 7.9% हुई, 4 महीने का उच्चतम स्तर: सीएमआईई

short by जय शंकर ठाकुर / on Monday, 3 January 2022
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) द्वारा सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर-2021 में भारत में बेरोज़गारी दर 7.9% रही जो अगस्त के 8.3% के बाद उच्चतम आंकड़ा है। इससे पहले नवंबर में बेरोज़गारी दर 7% रही थी। दिसंबर में शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बेरोज़गारी दर बढ़कर क्रमश: 9.3% और 7.3% पर पहुंच गई।