बिहार में दहेज में महंगी जैकेट न मिलने से नाराज़ पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या
वैशाली (बिहार) में दहेज में महंगी जैकेट नहीं मिलने से नाराज़ पति द्वारा पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि हत्या से एक-दो दिन पहले दामाद जैकेट को लेकर बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी सीआरपीएफ में जवान है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at News18 हिंदी


