फिल्म इंडस्ट्री में एक भी ऐसा डायरेक्टर नहीं है जिसके साथ मैं काम करना चाहूं: कंगना
फिल्म 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रहीं ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा है, "आज फिल्म इंडस्ट्री में एक भी ऐसा डायरेक्टर नहीं है जिसके साथ मैं काम करना चाहूं।" उन्होंने कहा, "उन डायरेक्टर्स में वो बात ही नहीं है कि मैं उनके साथ काम करने के लिए राज़ी हो सकूं।" 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
read more at इंडिया टीवी


