Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत ने ओडिशा में किया 'प्रलय' मिसाइल का सफल परीक्षण

short by शिखा तोमर / on Tuesday, 7 November, 2023
भारत ने ओडिशा के तट के पास अब्दुल कलाम द्वीप में मंगलवार को सतह-से-सतह पर मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय' का सफल परीक्षण किया। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि 'प्रलय' 350-500 किलोमीटर की कम दूरी वाली सतह-से-सतह पर मार करने वाली मिसाइल है जो 500-1000 किलोग्राम का पेलोड साथ ले जाने में सक्षम है।