Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेनेगल में विपक्षी सांसद द्वारा महिला सदस्य को थप्पड़ मारने के बाद संसद में जमकर हुआ हंगामा

short by अनिल कुमार / on Monday, 5 December 2022
अफ्रीकी देश सेनेगल की संसद में पिछले गुरुवार को एक विपक्षी सांसद द्वारा एक महिला सदस्य को थप्पड़ मारने के बाद सदन के अंदर जमकर हंगामा हुआ और सत्तापक्ष व विपक्षी सांसदों के बीच हाथापाई भी हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है, संसद में बजट पेश करने के दौरान यह घटना घटी।