Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

संजय सिंह के राज्यसभा से निलंबन के खिलाफ विपक्ष ने रात भर संसद परिसर में दिया धरना

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 25 July, 2023
'आप' सांसद संजय सिंह के राज्यसभा से निलंबन के खिलाफ विपक्ष के कई सांसदों ने रात भर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया। संजय ने ट्वीट किया, "हर रात की सुबह होती है। संसद का परिसर। बापू की प्रतिमा। मणिपुर को न्याय दो।" संजय ने कहा, "प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) को मणिपुर की हिंसा पर जवाब देना होगा।"