महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं निकहत; मनीषा व परवीन ने जीता ब्रॉन्ज़
भारतीय बॉक्सर निकहत ज़रीन ने कैरोलीन डी ऐल्मीडा (ब्राज़ील) को हराकर महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 52-किग्रा वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मनीषा मौन ने सेमीफाइनल में टोक्यो ओलंपिक्स की ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट इरमा टेस्टा से हारकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। परवीन हुड्डा ने 63-किग्रा वर्ग में यूरोपीय चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट एमी ब्रॉडहर्स्ट से हारकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।
read more at Times Now नवभारत


