Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब के सीएम भगवंत मान की कैबिनेट में 5 और विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

short by अक्षत मित्तल / on Monday, 4 July, 2022
पंजाब के 5 और विधायकों ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित राज भवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट के विस्तार के दौरान मंत्री पद की शपथ ली। इनमें फौजा सिंह सरारी, इंद्रबीर सिंह निज्जर, अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान और चेतन सिंह जौड़ामाजरा के नाम हैं। इन विधायकों को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शपथ दिलाई है।