चीन में डांस कर रहे ह्यूमनॉइड रोबोट ने गलती से बच्चे को मारा थप्पड़, वीडियो आया सामने
चीन के शानक्सी प्रांत में सार्वजनिक डांस प्रदर्शन के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने गलती से एक बच्चे को थप्पड़ मार दिया। वायरल वीडियो में रोबोट करतब दिखाते हुए घूमता और किक मारता नज़र आया तभी उसकी फैली हुई बांह पास खड़े बच्चे से टकरा गई। बकौल रिपोर्ट्स, करीब ₹13 लाख रुपये का यह रोबोट यूनिट्री रोबोटिक्स ने बनाया है।
read more at Inshorts


