Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹1.12 करोड़ मूल्य की 300 ग्राम हेरोइन के साथ चंडीगढ़ में एक नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 30 March, 2022
चंडीगढ़ के सेक्टर-39 के पास मंगलवार को डेविस नामक एक 35-वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में ₹1.12 करोड़ मूल्य की 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, आरोपी अपने कुछ नियमित ग्राहकों को मादक पदार्थ देने के लिए दिल्ली से चंडीगढ़ आया था। पुलिस के मुताबिक, इसका भुगतान ग्राहकों ने 2-दिन पहले ही कर दिया था।