Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओएनजीसी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए पीएम केयर्स में ₹100 करोड़ का दिया दान

short by अनिल कुमार / on Saturday, 1 April, 2023
तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने देश में कोविड-19 और एच3एन2 वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए पीएम केयर्स फंड में ₹100 करोड़ का दान दिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ओएनजीसी के इस योगदान के लिए उसकी सराहना की। इससे पहले ओएनजीसी ने अप्रैल 2020 में पीएम केयर्स फंड में ₹300 करोड़ का दान दिया था।
read more at Moneycontrol